List of Political Parties in India: भारत में कुल कितने राजनीतिक दल हैं?

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

हमारा देश दुनिया में लोकतंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण है। भारत में अलग-अलग संस्कृति, भाषा और धर्म को मानने वाले लोग हैं, सभी को अपनी सरकार बनाने और चयन का अधिकार प्रदान किया गया है। देश में सभी को सामान अवसर और अधिकार प्राप्त है जिनका उपयोग करके देश को चलाने के लिए सरकार को देश के आम नागरिक ही चुनते हैं। भारत की आजादी के बाद से ही देश को चलाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों का गठन किया जा चूका है।

आज इस लेख के माध्यम से हम आप को देश के विभिन्न राजनीतिक दलों की सूची उपलब्ध कराएंगे। जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

भारत में कुल कितने राजनीतिक दल हैं? | भारत के सभी राजनीतिक दलों की सूची | List of Political Parties in India
List of Political Parties in India

यह भी पढ़िए :- कांग्रेस का इतिहास | कांग्रेस का संस्थापक | Congress history in Hindi

राजनीतिक दल क्या है ?

लोकतंत्रान्तिक देश में राजनीतिक दल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हीं में से अपनी रुचि और विवेक के अनुसार सभी नागरिक देश के शासन व्यवस्था की बागडोर किसी योग्य के हाथ में सौंपते हैं। हमारे देश के संविधान के अनुसार जनता द्वारा चुने गए राजनीतिक दल को सत्ता की बागडोर सौंपी जाती है। और अगले 5 वर्षों तक देश को चलने की जिम्मेदारी इसी राजनीतिक दल की होती है। इस दल के चुने गए मुखिया को ही प्रधानमंत्री का पद दिया जाता है। आइये अब जानते हैं कि राजनीतिक दल होते क्या है ?

राजनीतिक दल एक संगठन होता है जिसमें सामान विचारधारा वाले लोग और समान राजनीतिक विचार रखने वाले सदस्य होते हैं। ये चुनाव के समय प्रतिस्पर्धा हेतु अपने उम्मीदवार को उतारती हैं। और जीतने के बाद पार्टी के विचार और लक्ष्यों के अनुसार देश के हित में कार्य करती हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आप की जानकारी के लिए बता दें कि दो प्रकार के राजनीतिक दल होते हैं – पहला होता है राज्य स्तर (क्षेत्रीय) पर और दूसरा राष्ट्रीय स्तर पर।  राष्ट्रीय पार्टियां वे हैं जो चार या अधिक राज्यों में मान्यता प्राप्त हैं, जबकि क्षेत्रीय दल एक सीमित क्षेत्र या राज्य में ही अपनी पकड़ रखते हैं। इसके अतिरिक्त उनके मुद्दे भी संबंधित क्षेत्र तक ही होते हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक पार्टियों के मुद्दे पूरे राष्ट्र से संबंधित होते हैं।

भारत के सभी राजनीतिक दलों की सूची / List Of Political Parties in India

हमारे देश में बहुत से राजनीतिक दल है जिनकी सूची आप आगे देख सकते हैं। यहाँ हम राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर गठित राजनीतिक दलों की सूची उपलब्ध करा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दल

क्र.सं.नामगठन
1.भारतीय जनता पार्टी (BJP)1980
2.बहुजन समाज पार्टी (BSP)1984
3.मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM)1964
4.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)1925
5.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)1885
6.राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)1999
7.तृणमूल कांग्रेस पार्टी  (TMC)1998 
8.नेशनल पीपुल्स पार्टी2013

राज्य स्तर की राजनीतिक दल

नामगठनराज्य/केन्द्रशासित प्रदेश
आम आदमी पार्टी (AAP)2012दिल्ली, पंजाब
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(AIADMK)1972पुदुचेरी, तमिलनाडु
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB)1939पश्चिम बंगाल
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)1927तेलंगाना
ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (AINRC)2011पुदुचेरी
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF)2004असम
ऑल झारखण्ड स्टूडेंट यूनियन (AJSU)1986झारखण्ड
असम गण परिषद (AGP)1985असम
बीजू जनता दल (BJD)1997ओडिशा
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF)1985असम
देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK)2005तमिलनाडु
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)1949पुदुचेरी, तमिलनाडु
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) (HJC(BL))2007हरियाणा
हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP)1968मेघालय
इन्डियन नेशनल लोक दल (INLD)1999हरियाणा
इन्डियन नेशनल मुस्लिम लीग (IUML)1948केरल
जम्मू-कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस (JKNC)1932जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर नेशनल पेंथर्स पार्टी (JKNPP)1982जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP)1998जम्मू-कश्मीर
जनता दल (सेक्युलर) (JD(S))1999कर्नाटक, केरल
जनता दल (यूनाइटेड) (JD(U))1999बिहार
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM)1972झारखण्ड
झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) (JVM(P))2006झारखण्ड
केरल कांग्रेस (एम) (KC(M))1979केरल
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)2000बिहार
महाराष्ट नवनिर्माण सेना (MNS)2006महाराष्ट्र
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP)1963गोवा
मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी (MSCP)1997मणिपुर
मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)1959मिजोरम
मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस (MPC)1972मिजोरम
नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF)2002मणिपुर, नागालैंड
नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)2013मेघालय
पट्टाली मक्कल काची (PMK)1989पुदुचेरी, तमिलनाडु
अरुणाचल पीपुल्स पार्टी (PPA)1987अरुणाचल प्रदेश
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)1997बिहार, झारखण्ड
राष्ट्रीय लोक दल (RLD)1996उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP)2013बिहार
रिवोल्यूशनरी सोशिलिस्ट पार्टी (RSP)1940केरल, पश्चिम बंगाल
समाजवादी पार्टी (SP)1992उत्तर प्रदेश
शिरोमणि अकाली दल (SAD)1920पंजाब
शिव सेना (SS)1966महाराष्ट्र
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF)1993सिक्किम
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM)2013सिक्किम
तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS)2001तेलंगाना
तेलगू देशम पार्टी (TDP)1982आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP)1972मेघालय
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP)2011आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) (SJP)1990उत्तर प्रदेश

Political Parties in India से संबंधित प्रश्न उत्तर

भारत का सबसे पुराना राजनीतिक दल कौन सा है?

देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) है जिसका गठन 1925 में हुआ था।

यह भी देखेंगूगल टास्क मेट एप्प क्या है ? Google Task Mate App se Paise Kaise Kamaye

गूगल टास्क मेट एप्प क्या है ? Google Task Mate App se Paise Kaise Kamaye

राजनीतिक दल का क्या अर्थ होता है?

राजनैतिक दल एक प्रकार संगठित गुट है जिसमें शामिल लोग साझी विचारधारा रखते हैं। या यूँ कहें कि किसी एक विचारधारा पर विश्वास करते हैं और साथ ही उनका राजनैतिक दृष्टिकोण भी समान होता है। राजनैतिक दल चुनाव के दौरान अपने उम्मीदवार को उतारते हैं और निर्वाचित करके दल / पार्टी के निर्धारित लक्ष्य व कार्यक्रमों को पूरा करते हैं।

लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की आवश्यकता क्यों है?

लोकतंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिस में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किया जाता है। इस व्यवस्था में सभी नागरिक अपनी मर्ज़ी से सरकार / सत्ता चुनने का अधिकार प्रदान किया जाता है। इसलिए राजनीतिक दलों का गठन किया जाता है। इन राजनीतिक दलों के लक्ष्यों के आधार पर जनता इन्हे चुनती है।

राजनीतिक दलों को चुनाव चिन्ह कौन देता है?

केंद्रीय निर्वाचन आयोग राजनीतिक दलों को चुनाव चिन्ह देता है।

आज इस लेख के माध्यम से आप ने जाना कि राजनीतिक दल क्या होता है और हमारे देश में कुल कितने राजनीतिक दल है (Political Parties in India) .उम्मीद है आप को ये लेख पसंद आया होगा। यदि आप ऐसे ही अन्य उपयोगी लेख पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

यह भी देखेंIGNOU BSc Books Syllabus and PDF Download for All Years

IGNOU BSC Books Details and Syllabus for All years - BSC Books in Hindi PDF Download - 1st, 2nd & 3rd Year Books

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें