Good Friday 2024: गुड फ्राइडे कब है ? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास और ईस्टर के बारे

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

Good Friday या Holy Friday ईसाई धर्म के मतावलम्बियों के लिये साल सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह हर साल मनाया जाने वाला त्योहार (Good Friday 2024) है आप सभी ने भी कभी न कभी गुड फ्राइडे का नाम तो सुना ही होगा। आप भी यह जानने के लिये उत्सुक रहते होंगे कि आखिर गुड फ्राइडे क्या बला है (Good Friday Meaning in Hindi)। गुड फ्राइडे का इतिहास (Good Friday History) क्या है और इसे क्यों मनाया जाता है। इस लेख में हम गुड फ्राइडे से जुडे आपके सभी प्रश्नों का जवाब देने जा रहे हैं। साथ ही ईस्टर के बारे में भी हम आपको बताने जा रहे हैं (Easter, Easter Day, Easter Sunday) इस त्योहारों से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के लिये इस लेख को अंत तक अवश्य पढें। तो चलिये शुरू करते हैं।

Good Friday 2024: गुड फ्राइडे कब है ? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास और ईस्टर के बारे
Good Friday का महत्व और इतिहास

गुड फ्राइडे क्या है (Good Friday Meaning)

गुड फ्राइडे (Good Friday 2024) को होली फ्राइडे (Holy Friday), ब्लैक फ्राइडे (Black Friday) और ग्रेट फ्राइडे (Great Friday) भी कहा जाता है। ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे का बहुत अधिक धार्मिक महत्व माना जाता है। हालांकि इसे गुड फ्राइडे कहा जाता है लेकिन इस दिन को शोक के तौर पर मनाया जाता है। जी हां, माना जाता है कि जिस दिन प्रभु ईसा मसीह (Jesus Christ) को सूली पर चढाया गया था उस दिन शुक्रवार (Friday) ही था। इसलिये शोक के तौर पर इसे ब्लैक फ्राईडे (Black Friday) भी कहने की भी परंपरा है।

यह भी देखें: सबसे सच्चा धर्म कौन सा है?

Easter 2024- क्या होता है ईस्टर

ईसा मसीह ने करीब छ घण्टे तक सूली पर यातना सही। कहा जाता है कि उस दिन दोपहर के 12 बजे से 3 बजे तक जब ईसा मसीह सूली पर थे तो पूरे इलाके में अंधेरा छा गया था। ईसा मसीह के सूली पर चढाये जाने के बाद उनके ही एक अनुयायी के द्वारा उनका शव मांग लिया गया। और उस अनुयायी ने ईसा को कब्र पर दफना कर एक बडे पत्थर से ढक दिया। चमत्कारिक रूप से इसके तीसरे ही दिन प्रभु ईसा पुनः जिन्दा हो गये। यह दिन वर्तमान में ईस्टर या ईस्टर संडे (Easter 2024, Easter Sunday) के रूप में मनाया जाता है।

Good Friday क्यों मनाया जाता है

गुड फ्राइडे (Good Friday) को मनाने के पीछे धार्मिक कारण बताये जाते हैं। कहा जाता है कि ईसा मसीह स्वयं में ही ईश्वर के पुत्र थे। वे जगह जगह घूमकर ईश्वर का संदेश देने का कार्य करते थे। स्वभाव से बेहद धार्मिक और ईश्वर को मानने वाले ईसा मसीह के जल्द ही बडी संख्या में अनुयायी बनने लगे। यह बात शासन को नागवार गुजरी और ईसा मसीह को तरह तरह से प्रताडित और परेशान किया जाने लगा। शासन यह मानने को तैयार नहीं था कि ईसा मसीह सचमुच में ईश्वर का पुत्र है और ईश्वर ने उसे भेजा है। अंत में निर्दोष ईसा मसीह को मौत की सजा सुनाई गयी। और उन्हें बेहद ही क्रूरता से सूली पर लटकाकर मौत की सजा दी गयी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

माना जाता है कि जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था। उस दिन शुक्रवार Friday ही था। इसलिये इसके नाम में फ्राइडे शब्द जुड गया। कहा जाता है कि जब ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया तो उस इलाके में कब्रों के दरवाजे खुल गये और उनकी मृत्यु पर इलाके में पूरी तरह से अंधेरा छा गया। तब लोगों और शासन को विश्वास हुआ कि ईसा मसीह सचमुच में ईश्वर की सन्तान थे। ईसा मसीह के इस तरह से धर्म के लिये सूली पर लटकने को स्वीकार करने के दिन को याद करने के लिये ही ईसाई धर्म के लोगों के द्वारा यह दिन गुड फ्राईडे के रूप में मनाया जाता है।

यह भी देखें: राम नवमी का इतिहास

Good Friday 2024 कब है?

गुड फ्राइडे हर साल को शुक्रवार के दिन ही मनाया जाता है। क्योंकि ईसाई धर्म में मान्यता है कि शुक्रवार के दिन ही बिना किसी अपराध के निर्दोष प्रभु ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था। हालांकि गुड फ्राइडे के लिये कोई निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की गयी है। ईस्टर रविवार के ठीक पहले आने वाले शुक्रवार को ही गुड फ्राइडे मनाया जाता है।

यह भी देखेंवैश्वीकरण क्या है? विशेषताएँ, उद्देश्य, फ़ायदे और नुक़सान | What is Globalization in Hindi

वैश्वीकरण क्या है? विशेषताएँ, उद्देश्य, फ़ायदे और नुक़सान | What is Globalization in Hindi

इस साल यानी वर्ष 2024 में गुड फ्राइडे 29 मार्च 2024 को मनाया जायेगा। इसी के तीसरे दिन यानी 31 मार्च 2024 को ईस्टर मनाया जायेगा।

गुड फ्राइडे कैसे मनाते हैं

Good Friday का दिन ईसाई धर्म के मानने वालों के लिये एक बेहद ही पवित्र दिन है। क्योंकि ईसा मसीह एक संत और साफ दिल के व्यक्ति थे। उन्हें साक्षात ईश्वर का पुत्र माना जाता है। जब उन्हें सजा दी गयी तब भी उनके द्वारा ईश्वर से सजा देने वालों के लिये माफी की प्रार्थना की गयी। गुड फ्राइडे के दिन को सभी इसाई मतावलम्बी बडे धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन चर्च में एक विशेष प्रार्थना का आयोजन किया जाता है। चर्च में प्रार्थना के बाद धार्मिक सभाओं का भी आयोजन किया जाता है। ईस्टर के आने से 40 दिन पूर्व से उपवास रखने की भी परम्परा धार्मिक तौर पर रही है।

गुड फ्राइडे सम्बंधित प्रश्न और उनके उत्तर

Good Friday 2024 कब है?

2024 में 29 मार्च को गुड फ्राइडे (Good Friday) मनाया जायेगा।

2024 Easter कब है?

31 मार्च को रविवार के दिन ईस्टर (Easter Sunday) मनाया जायेगा।

गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है?

माना जाता है कि इसी दिन ईश्वर की संतान ईसा मसीह को सजा दी गयी थी और सूली पर लटकाया गया था। ईसा मसीह के बलिदान की याद में गुड फ्राइडे (Good Friday) मनाया जाता है।

ईस्टर क्यों मनाया जाता है?

माना जाता है कि सजा पाने और सजा के दौरान मृत्यु हो जाने के पश्चात मृत्यु के तीसरे दिन ही ईसा मसीह पुनः जीवित हो गये थे। इस दिन को इसाईयों के द्वारा उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

Good Friday Holiday कब है?

29 मार्च 2024 को शुक्रवार के दिन गुड फ्राइडे (Good Friday) मनाया जायेगा। इस दिन आमतौर पर अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी देखेंUGC NET Kya Hota Hai? योग्यता, प्रक्रिया और UGC NET Exam की तैयारी कैसे करें?

UGC NET Kya Hota Hai? योग्यता, प्रक्रिया और UGC NET Exam की तैयारी कैसे करें?

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें