ई मित्र रजिस्ट्रेशन लॉगिन राजस्थान, emitra.rajasthan.gov.in ऑनलाइन पंजीकरण

Photo of author

Reported by Pankaj Bhatt

Published on

ई मित्र राजस्थान राज्य सरकार द्वारा लांच की गयी है। ई मित्र एक ऑनलाइन पोर्टल है जिस पर आप रजिस्ट्रेशन (e mitra registration) करके खुद का ई-मित्र केंद्र खोल सकते हो। केंद्र में जाकर राजस्थान के नागरिक अपना बिजली का बिल, पानी का बिल, मोबाइल का बिल जमा और प्रमाण पत्र जैसे मूल निवास, विवाह प्रमाण पत्र, फीस जमा करना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।

ई मित्र रजिस्ट्रेशन लॉगिन राजस्थान, emitra.rajasthan.gov.in ऑनलाइन पंजीकरण
ई मित्र रजिस्ट्रेशन लॉगिन राजस्थान

इस पोर्टल के लांच हो जाने से अब आपको किसी भी दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा। आप अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र में जाकर बिल, व सर्टिफ़िकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल का लाभ आप बहुत ही आसानी से ले सकते हो। हम आपको ई -मित्र से जुडी सारी जानकारी दे रहे। आप emitra.rajasthan.gov.in ई मित्र रजिस्ट्रेशन (e mitra registration) लॉगिन राजस्थान से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

ई मित्र रजिस्ट्रेशन लॉगिन राजस्थान

ई -मित्र राजस्थान सरकार द्वारा संचालित एक सेवा केंद्र है। राजस्थान का कोई भी नागरिक स्वयं का ई-मित्र खोल सकते हैं। ई -मित्र राजस्थान के द्वारा उम्मीदवार अपने कार्य को घर बैठे -बैठे एक ही छत के नीचे कर सकता है। इसके लिए आपको अलग -अलग दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा। आपको बता दे राजस्थान सरकार ने जनता को अनेको लाभ देने के लिए 33 जिलों में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन विशेष रूप से कार्य करने वाली ई-मित्र पोर्टल को जारी किया है। सेवा केंद्र को खोलकर बहुत से नागरिको को इससे रोजगार प्राप्त होगा। ई मित्र रजिस्ट्रेशन लॉगिन राजस्थान यदि आप भी अपना ई -मित्र केंद्र खोलना चाहते है तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करे।

eMitra, emitra SSO, eMitra Rajasthan

पोर्टल का नाम ई -मित्र पोर्टल राजस्थान
किसके द्वारा लांच की गयीराजस्थान राज्य सरकार
राज्यRajasthan
आवेदन करने की प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन करने की तिथिअभी उपलब्ध है।
उद्देश्यसरकारी सेवाएं उपलब्ध
साल2024
आधिकारिक वेबसाइटemitra.rajasthan.gov.in

ई मित्र रजिस्ट्रेशन लॉगिन आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • 10 वीं की मार्कशीट
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • 100 रूपये के 2 स्टाम्प पेपर
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भामाशाह कार्ड
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • मूल निवास

राजस्थान ई -मित्र केंद्र खोलने के लिए पात्रता

  • मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। अगर व्यक्ति किसी और राज्य से आकर राजस्थान में रह रहा है तो वो ई-मित्र के लिये आवेदन के पात्र नहीं है।
  • उम्मीदवार दसवीं पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास एक स्थिर जगह होनी चाहिए जहां पर वो अपना केंद्र खोल सकता है।
  • आवेदनकर्ता को हिंदी और इंग्लिश दोनों आनी चाहिए।
  • E-Mitra खोलने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास कम्प्यूटर, इंटरनेट संबंधित सारे उपकरण उपलब्ध होने चाहिए।

ई -मित्र खोलने के लिए जरुरी उपकरण –

  • कम्प्यूटर
  • प्रिंटर
  • कम्प्यूटर डेस्क टेबल
  • लेमिनेशन मशीन
  • एक इंटरनेट कनेक्शन
  • बाइंडिंग मशीन
  • बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्केनर

eMitra पर उपलब्ध सुविधाएं

  1. जन सुनवाई और प्रशिक्षण की सुविधा- ई -मित्र से लगभग 30 हजार से अधिक वीसी जुड़े हुए हैं। इनके माध्यम से जन सुनवाई व् प्रक्षिशण की सुविधाएँ दी जाती है।
  2. बैंक सेवाओं से जुडी सुविधा – राजस्थान में 15 हजार ई-मित्र बैंकिंग सेवाएं दे रहे हैं। eMitra केंद्र पर राज्य के नागरिक अपने भामाशाह खाते से भी पैसे निकाल सकते है। और राज्य के ग्रामीणों क्षेत्रो में 2500 ई-मित्र केंद्र खोले गए हैं। जिसमे घर-घर जाकर नकद राशि निकालने की सुविधा दी जा रही है। पुरे राजस्थान में 55 हजार केन्द्रो में 450 से अधिक सेवाएं उपलब्ध है।
    जैसे निम्नलिखित :-
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • भामाशाह कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • बिजली का बिल
  • पानी का बिल
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • गैस का बिल
  • मोबाइल रिचार्ज
  • सेल परमिशन के लिए आवेदन
  • आप अपने किसी भी आवेदन या प्रमाण पत्र को रेवेन्यू कर सकते हैं
  • राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं में आवेदन कर सकते है।
  • स्कूल फीस या कॉलेज फीस जमा कर सकते है।
  • बैंकिग सेवाओं के लिए
  • पानी जमा टैंक सब्सिडी के लिए आवेदन

यह भी पढ़े :- मित्रों एप्प क्या है: टिकटॉक VS मित्रों टीवी, जानें मित्रों एप्प किसने बनाया है ?

eMitra login राजस्थान का उद्देश्य

जैसे की आप सब जानते ही है की आम नागरिक को अपने सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए सरकारी कार्यालय में जाना पड़ता है जिससे की गरीब व्यक्ति का समय और धन दोनों बर्बाद होते हैं। ई मित्र रजिस्ट्रेशन लॉगिन राजस्थान का उद्देश्य यही है की व्यक्ति को अपने नजदीक ही एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती है। जिसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। ये आपको सभी सरकारी विभागों से जुडी सहायता प्रदान करता है। और ये सरकार द्वारा एक विश्वसनीय सुविधापूर्ण और कुशल नागरिक सेवाएं प्रदान करता है। और साथ ही ई मित्र खोलने वाले को रोजगार मिलेगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ई मित्र राजस्थान रजिस्ट्रेशन लॉगिन की विशेषताएं –

  • eMitra पोर्टल साल के 365 दिन कार्य करता है। नागरिक कभी कभी आवेदन करने या किसी भी सेवा का लाभ उठा सकता है।
  • eMitra का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासी ले सकते है।
  • सर्विस सेंटर खोलने के लिए आपको पहले एक स्थिर जगह ढूंढ़नी होगी। जहां से आप अपने नजदीकी लोगो को सेवाएं प्रदान कर सको।
  • ई -मित्र की सेवाओं के लिए नागरिको को अपना ई -मित्र रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसेक बाद जो आपने अपना ई मेल आईडी दर्ज की होगी उस पर ई -मित्र के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा।

ई-मित्र से कैसे पैसे कमा सकते है ?

उम्मीदवार ध्यान दे यदि आप किसी भी ई -मित्र में आवेदन करने जाते है तो आपको अपने साथ शुल्क ले जाना होगा। क्योंकि सरकार द्वारा हर एक प्रमाण पत्र के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। क्योंकि ई-मित्र संचालन के पास आय का साधन यही होता है। ये शुल्क सरकार द्वारा ही निर्धारित किया जाता है। ई -मित्र संचालक 1 माह में लगभग 25 हजार तक आय प्राप्त कर सकता है और साथ ही जैसे लेमिनेशन, मोबाइल रिचार्ज, फोटो कॉपी करके आप एक्स्ट्रा पैसे भी कमा सकते हैं।

e mitra registration कैसे करे ?

राजस्थान के जो भी नागरिक अपने को ई-मित्र सेंटर खोलने के पात्र समझते है उन्हें हम बता रहे है की आप किस प्रकार अपना सेंटर खोलने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आप हमारे दिए हुयी प्रक्रिया को फॉलो करके खुद का पंजीकरण कर सकते है।

  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
ई-मित्र-राजस्थान-रजिस्ट्रेशन-लॉगिन
  • लॉगिन पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार की स्क्रीन पर नए पेज में sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट खुल जाएगी। आपको होम पेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
e-mitra-rajsthan-portel-2020
  • रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पृष्ठ खुल जायेगा। आप जन आधार, भामाशाह, फेसबुक, गूगल किसी पर भी क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
ई-मित्र-राजस्थान-रजिस्ट्रेशन-लॉगिन
  • एसएसओ आईडी बनाते समय आपको अपना यूजर नाम और पासवर्ड बनाना होगा। और खुद को पंजीकरण करना होगा।
  • जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लीक करते है आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा आपको फॉर्म ने दर्ज सारी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
  • इस तरह आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। लॉगिन करने के बाद आपको वापस होम पेज पर जाना होगा।
e-mitra-PORTEL-2020

होम पेज पर आपको यूजर नाम, और पासवर्ड दर्ज करना होगा और लॉगिन पर क्लिक करना होगा। अब आप ई मित्र पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

E mitra Rajasthan मोबाइल एप्प को कैसे डाउनलोड करें ?

  • ई मित्रा मोबाइल ऍप को नागरिक अपने मोबाइल फ़ोन के आधार पर अलग-अलग रूप में डाउनलोड कर सकते है।
  • एंड्रॉइड मोबाइल फ़ोन को डाउनलोड करने के लिए और आई फ़ोन के लिए अलग अलग लिंक को नीचे साझा किया गया है।
  • Andriod eMitra Mobile App Download
  • I Phone eMitra Mobile App Download
  • Windows eMitra Mobile App Download
  • लिंक में क्लिक करते ही आवेदक की स्क्रीन में ऍप खुलकर आएगा।
  • ऍप खुलने के बाद इंस्टाल के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इसके बाद नागरिक मोबाइल ऍप की सहायता से ऍप में उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

ई मित्र रजिस्ट्रेशन लॉगिन से जुड़े कुछ प्रश्न और उत्तर

e mitra portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

यह भी देखेंस्वामी विवेकानन्द छात्रवृत्ति स्कीम फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस 2023-2024 | Swami Vivekananda Scholarship scheme for Academic excellence

स्वामी विवेकानन्द छात्रवृत्ति स्कीम फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस 2023-2024 | Swami Vivekananda Scholarship scheme for Academic excellence

ई -मित्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट emitra.rajasthan.gov.in है।

e mitra rajasthan का उद्देश्य क्या है ?

emitra rajasthan का उद्देश्य यही है की जितने भी आम नागरिक है उन्हें एक ही केंद्र में जाकर सारी सुविधाएँ उपलब्ध हो जाएँ। व् उन्हें किसी सरकारी दफ्तर के भी चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आप ई -मित्र केंद्र पर जाकर अपनी स्कूल फीस कॉलेज फीस बिल भुगतान आदि कर सकते हैं।

राजस्थान के मूल निवासी ई -मित्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं ?

हमने आपको आर्टिकल में ई -मित्र सेंटर खोलने के लिए पूरी प्रक्रिया बता रखी है की आप किस प्रकार ऑनलाइन आवेदन करके खुद का पंजीकरण कर सकते हो।

emitra rajasthan से जुड़ा हेल्प लाइन नंबर क्या है ?

यदि आप भी ई -मित्र सर्विस सेण्टर खोलना चाहते है और आपको आवेदन को लेकर कोई समस्या है तो आप नीचे दिए गए हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं।

यह भी देखेंUpstox क्या है

Upstox Kya Hai? | Demat Account kaise khole? Upstox Account Opening 2024 | Upstox me demat account open kaise

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें