Moratorium क्या है, जानिए बैंक मोरेटोरियम पीरियड के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

आज इस लेख के माध्यम से हम आप को बैंक मोरेटोरियम पीरियड (Moratorium) के बारे में जानकारी देंगे। आप को बता दें कि लेख में आप Moratorium क्या है ? बैंक मोरेटोरियम क्या होता है आदि से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। इस बारे में आप ने मुख्य रूप से तब सुना होगा।

Moratorium क्या है, जानिए बैंक मोरेटोरियम पीरियड के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में
Moratorium क्या है ?

जब आप ने किसी बैंक से लोन अथवा ऋण लेने पर विचार किया होगा। लोन लेते समय आप को बैंक द्वारा कुछ लोन संबंधी नियम व कानून के बारे में बताया होगा। जिनमे से एक है – मोरेटोरियम। जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें

Moratorium क्या है ?

मोरेटोरियम (Moratorium) एक बैंक लोन से संबंधित टर्म या नियम है। इसका अर्थ है कि एक सीमित अवधी के लिए किसी गतिविधि, प्रक्रिया या कानून का निलंबन है। या दूसरे शब्दों में कहें तो अस्थायी तौर पर किसी अवधी के लिए किसी प्रक्रिया को रोकना। जैसे की आप समझ सकते हैं कि ये अवधी अनिश्चितकालीन होती है।

जब तक उस समस्या या वजह का हल नहीं ढूंढा जाता या फिर जब तक संबंधित निलंबन को खत्म करने का विचार नहीं हो जाता तब तक मोरेटोरियम लगा रहता है। खासकर बात करें बैंक संबंधी ऋण के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों की तो उन्हें इसका अनुमान होगा कि ये अवधि 5 वर्ष या उस से अधिक की भी हो सकती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस शब्द का उपयोग मुख्य तौर पर बैंक, लोन, फाइनेंस इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में होता है। मोरेटोरियम सरकार, रेगुलेटरों या किसी कंपनी द्वारा लगाया जाता है। इसलिए मोरेटोरियम प्रायः अस्थायी वित्तीय संकटों के दौरान इसके प्रत्युत्तर में लगाया जाता है।

Bank Moratorium

होम लोन, प्रोजेक्ट लोन, एजुकेशन लोन या प्रोजेक्ट फाइनेंस के लिए Bank Moratorium Period बहुत ही प्रचलित है। यदि आप भी कभी ये इनमे से कोई लोन लेते हैं तो आप को भी बैंक मॉनेटोरियम पीरियड की सुविधा भी मिलेगी ।

इस पीरियड / अवधि के दौरान आप को किसी प्रकार की कोई ऋण राशि वापस नहीं भरनी होती। ये एक प्रकार से हॉलिडे पीरियड है। जिस में आप को कुछ समय मिल जाता है और आप इस अवधी के बाद राशि का वापस भुगतान कर सकते हैं। इसे आप एक उदाहरण से ऐसे समझ सकते हैं –

यदि कोई व्यक्ति व्यक्ति 2 वर्ष का एजुकेशन लोन लेता है तो इसमें आप के पास दो विकल्प होता है।

यह भी देखेंकेनरा बैंक मिनी स्टेटमेंट जानकारी SMS ATM e-lnfobook app से कैसे पाएं ?

Get Canara Bank Mini Statement By Missed Call, Number, SMS, ATM, e-lnfobook app

  • पहला ये कि आप को 2 वर्ष की डिग्री पूरी होने के बाद ऋण राशि का भुगतान करना होता है या
  • या फिर डिग्री पूरी होने के बाद जॉब लगने से 6 माह बाद आप को ऋण राशि की EMI का भुगतान करना होता है।

इन दोनों ही विकल्पों में से जो भी पहले होगा, इसके आधार पर आप को ईएमआई की राशि का भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यानी आप के लोन लेने से लेकर उपयुक्त दो विकल्पों में से जो भी लागू हो, के बीच का समय ही मोरटेरियम पीरियड होता है। जो कि लगभग 2.5 साल से लेकर 3 साल होता है।

लोन और उस पर लगने वाला ब्याज का भुगतान मोरेटोरियम पीरियड (Moratorium) में

आप की जानकारी के लिए बता दें कि लोन लेते के समय आप को लोन राशि पर बनने वाले ब्याज को लेकर भी दो विकल्प मिलते हैं।

  • पहला होता है – EMI Holiday यानी कि आप मोरेटोरियम पीरियड के दौरान किसी भी प्रकार का भुगतान न करें यानी न आप मूल ऋण राशि भरें और न ही उस पर बनने वाला ब्याज। इस प्रकार आप को मोरेटोरियम पीरियड के ख़त्म हो जाने के बाद पूरी धनराशि और उसका ब्याज एक साथ ही भरना होता है (EMI के रूप में)
  • दूसरा विकल्प होता है – Pre- EMI Interest कि आप Moratorium Period के दौरान ही अपने मूल राशि पर लगे ब्याज का भुगतान करते रहे और मोरेटोरियम पीरियड समाप्त हो जाए तब आप को सिर्फ मूल राशि का ही भुगतान करना होता है। ये विकल्प अधिकतर बैंक लोन्स में उपलब्ध होता है और सामान्य तौर पर इसे ही चुनने की सलाह जाती है। बता दें कि बैंक का इंट्रेस्ट रेट में भी आप को कुछ छूट मिल सकती है। हालाँकि ये जरुरी नहीं है कि ऐसा होगा।

Moratorium Period से संबंधित प्रश्न उत्तर

मोरेटियम पीरियड क्या होता है ?

Moratorium Period एक प्रकार की बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधा है जिसे विभिन्न प्रकार के लोन लेने के समय पर अपने ग्राहकों को प्रदान की जाती है। ये ऐसी समयावधि है, जिसमें ग्राहकों को अपने लिए गए लोन राशि के ईएमआई भुगतान नहीं करने की छूट होती है। जब मोरेटेरियम पीरियड समाप्त हो जाता है तब ग्राहक इसका भुगतान कर सकते हैं।

मोराटोरियम से क्या फायदा है?

लोन मोराटोरियम के बहुत फायदे हैं. जिन में से एक है – इससे आप का क्रेडिट स्कोर नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं होता। इसलिए, स्थगन अवधि का आपकी उधार लेने की क्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

क्या हमें मोराटोरियम लेना चाहिए?

मोरेटोरियम लेना आप के लिए फायदेमंद हो सकता है। खासकर एजुकेशन लोन के संबंध में ये लाभदायक हो सकता है। हालाँकि ब्याज भुगतान के मामले में आप को मिलने वाले विकल्पों में से ब्याज की इस दौरान भरपाई अधिक लाभकारी होगी।

पर्सनल लोन में मोराटोरियम पीरियड क्या है?

व्यक्तिगत ऋण लेने की स्थिति में , ऋण की अवधि के दौरान ईएमआई का भुगतान करना आवश्यक होता है। इसमें मोरेटेरियम की सुविधा मिलती है जिसका अर्थ हुआ कि आप इस अवधि के दौरान आप ऋण चुकाने के लिए बाध्य नहीं हैं । इसे आप एक प्रकार का हॉलिडे पीरियड समझ सकते हैं, जिस के बाद आप को लोन राशि और उस पर बनने वाले ब्याज का पूरा भुगतान EMI के जरिये से करना होगा।

आज इस लेख में आप ने Moratorium पीरियड के बारे में जानकारी प्राप्त की है। उम्मीद है आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी। ऐसे ही अन्य जानकारियों के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ

यह भी देखेंकोटेदार (राशन डीलर) कैसे बने |

कोटेदार (राशन डीलर) कैसे बने | Ration Dealer Kaise Bane | सैलरी | योग्यता | आवेदन कैसे करें

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें