Andhra Pradesh ki Rajdhani: आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है और उसकी जानकारियाँ

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

आज इस लेख में हम आपको भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश की राजधानी (Andhra Pradesh ki Rajdhani) के बारे में जानकारी देंगे। आप ने भी कभी न कभी भारत के सभी राज्यों के नाम की राजधानी याद की होंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि आंध्र प्रदेश की राजधानी का नाम वर्तमान समय में क्या है? आप की जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक आंध्र प्रदेश के स्थापना से लेकर कुल 4 राजधानियाँ रह चुकी हैं और वर्तमान में आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां हैं। इतनी राजधानियों वाला ये देश का पहला राज्य है। आइये लेख में विस्तार से जानते हैं –

आंध्रप्रदेश की राजधानी क्या है और उसकी जानकारियाँ |
Andhra Pradesh ki Rajdhani

Andhra Pradesh ki Rajdhani Kya Hai?

वर्तमान में आंध्र प्रदेश की कुल तीन राजधानियाँ हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं –

  1. विशाखापत्तनम
  2. कुर्नूल
  3. अमरावती

अब आप सोच रहे होंगे कि किसी राज्य की तीन राजधानियां कैसे हो सकती हैं ? तो आप इसे ऐसे समझ सकते हैं। जब 2014 में आंध्र प्रदेश से तेलंगाना राज्य बना तो उस समय Andhra Pradesh ki Rajdhani हैदराबाद को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद का कारण ये था की हैदराबाद किसके हिस्से आएगा।

अब चूकि उन्हें पंजाब और हरियाणा की तरह एक ही राजधानी नहीं चाहिए थी। और इस वजह से ये तय किया गया कि अगले 10 सालों तक हैदराबाद ही दोनों प्रदेशों की राजधानी रहेगी (Andhra Pradesh Reorganisation Act 2014 के अनुसार). इसके बाद आंध्र प्रदेश को अपने लिए नयी राजधानी तय करनी होगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हालाँकि वर्ष 2020 में आंध्र प्रदेश की विधानसभा ने राज्य के सभी क्षेत्रों के सम्पूर्ण विकास को ध्यान में रखते हुए एक कानून पारित किया। इसके अंतर्गत प्रदेश की राजधानी का विकेन्द्रीकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- बिहार में कितने जिले हैं साथ में प्रमंडलों की संख्या जानिए

यहाँ जानिये आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है?

आइये अब जानते हैं आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियों के बारे में। जैसा कि आप जानते हैं की वर्ष 2020 में लाए गए विधान सभा के कानून के अनुसार अब इन तीनों राजधानियों में राजकाज की जिम्मेदारियां बाँट दी गयी हैं। आगे समझते हैं की किस राजधानी में कौन सा कार्य होगा?सबसे पहले बात करते हैं अमरावती (गुंटूर) की, इसे विधायी राजधानी यानि Legislative Capital बनाया जाएगा। यानी विधानसभा अमरावती में चलेगी।

वहीं विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी यानी कि Executive Capital के तौर पर जाना जाएगा। यहाँ सरकारी कार्य पूरे किये जाएंगे। और कुर्नूल में न्यायपालिका यानी Judiciary से संबंधित सभी कार्य किये जाएंगे। और इसे न्यायिक राजधानी के रूप में पहचान दी जाएगी।

आँध्रप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

  • आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) देश का पहला राज्य होगा जिसकी तीन राजधानियां होंगी।
  • सरकार के तीन अंग तीन अलग अलग राजधानियों से कार्य करते हैं।
  • तीन राजधानियों में अमरावती, विशाखापत्तनम और कुर्नूल हैं।
  • आंध्र प्रदेश की स्थापना 11 जिलों के साथ वर्ष 1953 में हुई थी और उस समय इसकी राजधानी कर्नूल थी।
  • इसके बाद आंध्र प्रदेश में हैदराबाद के 1956 में जुड़ने के बाद हैदराबाद को ही इसकी राजधानी बनाया गया।
  • आंध्र प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य था जो कि भाषायी आधार पर बना था। यहाँ मुख्यतः तेलुगु बोलने वाले जिले हैं।
  • वर्ष 2014 में एक बार फिर से आंध्र प्रदेश को दो भागों में विभाजित कर दिया गया। जिसके बाद एक नया राज्य तेलंगाना बनाया गया।
  • Andhra Pradesh Reorganisation Act 2014 के अनुसार हैदराबाद को तेलंगाना की राजधानी बना दिया गया।
  • एक्ट के अनुसार अगले 10 वर्षों के लिए हैदराबाद ही दोनों राज्यों की राजधानी रहने वाला था लेकिन उसके बाद आंध्र प्रदेश को नयी राजधानी बनाने की आवश्यकता थी।
  • सभी क्षेत्रों के सामान विकास के प्रदेश को तीन राजधानियां दी गयी हैं।
  • देश के सबसे अधिक राष्ट्रपति आंध्र प्रदेश से ही हैं।
  • आंध्र प्रदेश के नाम दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ होने का रिकॉर्ड भी है।

Andhra Pradesh ki Rajdhani से जुड़े प्रश्न उत्तर

आंध्र प्रदेश की राजधानी का नाम क्या है ?

यह भी देखेंगलत E-Challan हुआ है? जानें कैसे करें शिकायत, चालान कैंसिल कैसे करवाएं?

गलत E-Challan हुआ है? जानें कैसे करें शिकायत, चालान कैंसिल कैसे करवाएं?

Andhra Pradesh ki Rajdhani का नाम Amravati है।

आंध्र प्रदेश के लोकगीत के नाम? यहाँ जानिए

ये हैं आंध्र प्रदेश के लोकगीत के नाम मथुरी, बातकम्पा, कुम्मी डप्पू घण्टा माली, छड़ी नृत्य , इत्यादि।

आंध्र प्रदेश राज्य कब बना?

वर्ष 1953 में आंध्र प्रदेश की स्थापना हुई थी।

देश का पहला राज्य जिसे भाषायी आधार पर बनाया गया हो ?

भाषायी आधार पर स्थापित होने वाला पहला राज्य था आंध्र प्रदेश। जिसे वर्ष 1953 में बनाया गया था।

आज इस लेख में आप ने Andhra Pradesh ki Rajdhani के बारे में जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। ऐसी उपयोगी जानकारी पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

यह भी देखेंविलोम शब्द | Vilom Shabd in Hindi - Opposite Words in हिंदी

विलोम शब्द | Vilom Shabd in Hindi - Opposite Words in हिंदी

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें